Current GK, current general knowledge, currentgk, online Current GK , General Knowledges, CurrentAffairs, Current Affairs 2011, Current GK, GK Quiz,india current gk,Latest GK,Parliament of India, General Knowledge Current, Current GK, current general knowledge, currentgk, General Knowledge Today ,Current Affairs, GENERAL KNOWLEDGE QUIZ, Latest GK, Latest General Knowledge, Current GK online
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) में सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण मंगलवार से किया जाएगा। बोर्ड ने प्रदेश के 122 नोडल केन्द्रों पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा के दोनों स्तरों में 534376 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग ने बताया कि प्रमाण-पत्र 10 फरवरी तक नोडल केन्द्रों पर उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित गेस्ट हाउस संदीपनी भवन से प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
यह लाने होंगे दस्तावेज
- प्रवेश-पत्र, फोटोयुक्त पहचान-पत्र, वोटर आईडी कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पेनकार्ड, बैंक पास बुक, मूल-निवास प्रमाण-पत्र या अन्य अधिकृत दस्तावेज।
अदालत के फैसले के अधीन रहेगी पात्रता
बोर्ड के अनुसार टेट उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र की पात्रता का फैसला राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा।