Enter your email address for Free Job & Gk News



Showing posts with label rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012. Show all posts
Showing posts with label rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012. Show all posts

rajasthan 3rd grade teacher recruitment- हर जिले में अलग होगा शिक्षक भर्ती का पेपर

>
जयपुर.राज्य में जिलेवार पद आबंटन को लेकर उलझी 41 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता अब साफ हो गया है। इस परीक्षा का हर जिले के अभ्यार्थियों के लिए अलग-अलग पेपर होगा। हालांकि, परीक्षा एक ही दिन-एक ही समय पर होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से पदों के रोस्टर को अनुमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित रोस्टर शुक्रवार को पंचायतीराज विभाग को सुपुर्द कर दिया।

भर्ती विज्ञापन इसी माह

रोस्टर मिलने के साथ ही पंचायतीराज विभाग ने आवेदन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभवत: इसी माह भर्ती का विज्ञापन जारी हो जाएगा। भर्ती के लिए पंचायतीराज विभाग नोडल एजेंसी है। भर्ती जिला परिषदों के माध्यम से होने के कारण हर जिले को आवंटित पदों के हिसाब से विज्ञापन जारी होगा।

एक ही दिन होगा पेपर

हर जिले में पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम के दायरे में पेपर तैयार होगा। एक परीक्षार्थी आवेदन भले ही एक से अधिक जिलों के लिए कर सकता है, लेकिन परीक्षा एक ही समय पर होने के कारण वह सही मायने में एक ही पद के लिए पात्र होगा। फिलहाल विभाग भर्ती प्रक्रिया के लिए नियमों को अंतिम रूप दे रहा है।

शिक्षा विभाग के रोस्टर में प्रतिबंधित जिलों के लिए बड़ी संख्या में पद रखने के बाद अन्य जिलों के लिए पदों की कमी के चलते भर्ती में अड़चन पैदा हो गई थी। नया रोस्टर तैयार करते हुए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाई गई थी। सीएमओ से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों का विषयवार, जिलेवार रोस्टर पंचायतीराज विभाग को दे दिया।

इनका कहना है:

"अब भर्ती में शिक्षा विभाग की भूमिका पूरी हो गई है। हमने पदों का जिलेवार, विषयवार विस्तृत रोस्टर पंचायतीराज विभाग को सुपुर्द कर दिया है। पूरी कोशिश रहेगी कि नई नियुक्तियां नए शिक्षा सत्र के शुरुआती दौर में ही जाएं।"

-अशोक संपतराम, प्रमुख सचिव, शिक्षा विभाग
 
3rd grade teacher vacancy 2012, 3rd grade teacher Recruitment in rajasthan, teacher vacancies in rajasthan, www.rajpanchayat.gov.in,

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2011

rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012/ Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012

>
Zila Parishad Vacancy III Teacher Jobs, rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher, Rajasthan 3rd Grade Teacher admit card, Rajasthan 3rd Grade Teacher solved paper

शिक्षक भर्ती, रिक्त पदों की सूची तैयार

राज्य के शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए 41 हजार रिक्त पदों की सूची तैयार हो गई है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों की अंतिम रिपोर्ट प्रमुख शासन सचिव स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा विभाग को भेज दी है। हाई कोर्ट की रोक हटने के बाद जिला परिषदों के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण भर्ती में समय लग रहा है। अभ्यर्थियों को बेसब्री से भर्ती का इंतजार है। शासन सचिव भास्कर ए. सावंत ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव को रिक्त पदों की सूचना भेजी जा चुकी है। न्यायालय के निर्णय के बाद ही कोई कार्रवाई शुरू हो सकेगी।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की गणना निशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मानदंड तथा समानीकरण के पुराने मानदंडों के तहत की थी। इसके अलावा ब्लॉकवार और स्कूलवार भी रिक्त पदों की गणना की गई थी। उसके बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई है।
Zila Parishad Vacancy III Teacher Jobs, rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher, Rajasthan 3rd Grade Teacher admit card, Rajasthan 3rd Grade Teacher solved paper
Goverment Jobs & Current Gk..Visit us-

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Enter your email address:

अपने मेल बॉक्‍स में फ्री रोजगार समाचार के लिए अपना ईमेल Subscribe करें

Popular Posts

 
Design by Wordpress Theme | Bloggerized by Free Blogger Templates | JCPenney Coupons